फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिशु को दो वर्ष तक की सभी वैक्सीन जरूर लगाएं

Sat, 20 Sep 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र में आयोजित टीकाकरण शिविर में 431 बच्चों के साथ ही 187 गर्भवतियों की हुई जांच
विज्ञापन

भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के 30 गांवों में शनिवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिशु को 42 दिन के बाद से ही टीकाकरण शुरू करवाने और दो वर्ष तक सभी वैक्सीन लगवाने की सलाह दी गई। शिविर में उपस्थित एएनएम की ओर से 431 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं, 187 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच के साथ ही टीकाकरण भी किया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम वैनिया खास, फूलपुर लाला तथा बौरडीह पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। साथ में एएनएम के कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया।
विज्ञापन

अधीक्षक ने वैनियां खास में एएनएम तथा आशा की ड्यू लिस्ट और लॉजिस्टिक को चेक किया तथा टीकाकरण से इन्कार करने वाली गर्भवतियों और बच्चों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों को प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव और परिवार नियोजन के फायदे की जानकारी दी। क्षेत्रीय एएनएम से नवजात शिशु को 42 दिन के बाद से ही टीकाकरण शुरू करवा लें और दो वर्ष तक सभी वैक्सीन जरूर लगाएं। शुरुआती छह माह तक सिर्फ मां के दूध दे तथा छह माह के बाद शिशु को अन्नपूरक आहार दें, जिससे नवजात शिशु की मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इस दौरान विमला गुप्ता, फरहा अंजुम, सीमा कुमारी, भानमति, मंजू सुनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें