भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र की अस्थाई गोशालाओं का मंगलवार को प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंशाें को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल लगाने, अलाव जलाने और समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए।
विज्ञापन
अस्थाई गोशाला बिजौरा, परसोहिया तिवारी एवं तरहर का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. उपेंद्र शर्मा ने गोशालाओं में सफाई, चारा-पानी की उपलब्धता और पशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और किसी भी पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल विभाग को सूचना दी जाए ताकि समय रहते उपचार किया जा सके। निरीक्षण के दौरान परसोहिया तिवारी स्थित गोशाला में तिरपाल ठीक से न लगे होने पर नाराजगी जताई और व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।