फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: त्योहारों पर रेलवे की बड़ी राहत, बढ़नी से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sun, 27 Sep 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
8 अक्तूबर से हर बृहस्पतिवार चलेगी बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, वापसी में शनिवार को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

बढ़नी। नवरात्र, दिवाली और छठ पर्व पर मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। पूर्वोत्तर रेलवे ने बढ़नी रेलवे स्टेशन से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के हजारों यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05037 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का संचालन आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार किया जाएगा। इस अवधि में ट्रेन कुल आठ फेरे लगाएगी।
स्पेशल ट्रेन बढ़नी से शाम 7:45 बजे रवाना होगी। यह तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए शनिवार सुबह 6:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यात्रा का कुल समय 34 घंटे 45 मिनट रहेगा। वापसी में गाड़ी संख्या 05038 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी स्पेशल प्रत्येक शनिवार को मुंबई से चलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह विशेष सेवा शुरू की गई है, जिससे कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगी समय सारणी
ट्रेन बढ़नी से बृहस्पतिवार शाम 7:45 बजे रवाना होगी। तुलसीपुर, बलरामपुर और गोंडा होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। बादशाहनगर में रात 1:18 बजे और ऐशबाग में रात 2:15 बजे ठहराव होगा। इसके बाद कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए शनिवार सुबह 6:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। कुल यात्रा अवधि 34 घंटे 45 मिनट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें