फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फातिमा जेहरा के शहादत दिवस पर हुई मजलिस

Sat, 14 Nov 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की इकलौती बेटी शहजादी फातिमा जेहरा के शहादत दिवस पर शनिवार को शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में गम और अकीदत का माहौल रहा। कस्बे की मस्जिदों और इमामबारगाहों में मर्सिया मजलिस आयोजित की गई।
विज्ञापन

अकीदतमंदों ने नौहाख्वानी और मातम कर शहजादी को नजराने अकीदत पेश किया। हल्लौर स्थित जन्नतुलबकी में दोपहर को आयोजित मजलिस को जाकिर जमाल हैदर करबलाई ने संबोधित किया।
उन्होंने शहजादी फातिमा जेहरा के फजायल और मसायब बयान किए। कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की वफात के बाद फातिमा जेहरा को अनेक तकलीफों और जुल्म का सामना करना पड़ा। मजलिस से पहले अंबर मेहंदी और उनके सहयोगियों ने मर्सिया पढ़ा। अंत में कमर एखलाख ने नौहाख्वानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इमामबारगाह हुसैनिया बाबुल, कर्बला, इमामबारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी और जामा मस्जिद में भी मर्सिया मजलिस आयोजित हुई।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें