फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि महाकाव्य रामायण के रचयिता थे : लालजी

Tue, 07 Oct 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महर्षि वाल्मीकि रामायण के रचयिता के रूप में प्रसिद्ध है। उनकी विद्वता और तपस्या के कारण महर्षि की उपाधि मिली थी। उन्होंने रामायण जैसे महत्वपूर्ण महाकाव्य की रचना की और उन्हें संस्कृत के पहले कवि के रूप में भी जाना जाता है। यह बातें सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने मंगलवार को सपा कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि के जयंती के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामायण के रचना के जरिये भगवान राम के आदर्शों पर चलने की सभी को सीख दिया था। कैसे मर्यादा में रहा जाता है। और कैसे सभी धर्मों का आदर किया जाता है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी समाज के सभी धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चल रहे हैं। कार्यक्रम को पूर्व विधायक विजय पासवान, सपा महादलित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पथरकट, राम सेवक लोधी, जुबैदा चौधरी, राम मिलन भारती, विजय चौधरी, चंद्रहास यादव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें