फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महराजगंज ने जीएनपीएस को 20 रन से दी शिकस्त

Wed, 19 Nov 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। श्रोत आयोजक
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्व. बीबी राय मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में महाराजगंज और जीएनपीएस के बीच मैच खेला गया। इसमें महराजगंज ने जीएनपीएस को 20 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराजगंज की पूरी टीम 28.2 ओवर में 158 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
महाराजगंज की तरफ से उमर ने 20, सत्यम ने 19, राज ने 13 रन का योगदान किया। जीएनपीएस की तरफ से प्रियांशु चौरसिया ने पांच, सचिन ने दो ईशान ने एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएनपीएस की पूरी टीम 31 ओवर में 138 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इससे महराजगंज ने 20 रन से मुकाबले को जीत लिया। जीएनपीएस की तरफ से एहतेशाम ने 26, दिव्यांश ने 25 और अभय साहू ने 20 रन का योगदान किया। महाराजगंज की तरफ से लक्ष्य ने तीन, श्याम और जाफरी ने दो-दो विकेट लिए।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच महाराजगंज के लक्ष्य को दिया लिया। मैच के अंपायर शैलेंद्र व साबिर अंसारी स्कोरर प्रिंस रंजन रहे। इस दौरान विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, मनीष यादव और अमित राय, अजय भारद्वाज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें