फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भक्तों की मुरादें पूरी करती हैं महाकाली

Wed, 24 Sep 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मां वटवासिनी महाकाली मंदिर गालापुर। संवाद
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक सिद्ध पीठ वटवासिनी गलापुर स्थान का इतिहास दो हजार साल पुराना है। महाकाली अपने भक्तों की सभी मुरादें पूरी करती हैं।
विज्ञापन

राजा केसरी सिंह जो कल हंस वंश के थे उनके की ओर अपने पुरोहित जो शाकद्वीपीय ब्राह्मण थे। उनकी ओर से गोंडा जनपद के खोरहस जंगल से महाकाली को मंगाया गया था। जब उनके पुरोहित महाकाली को लेकर आए तो उसे समय वह मदार के पेड़ में स्थापित थीं। पुरोहितों ने संदेश भिजवाया कि महाकाली को लाए हैं।
राजा को विश्वास नहीं हुआ और उनको कहा जहां खड़े हैं, वहीं रख दें। वह राजा के महल का पीछे का हिस्सा था। पुरोहित क्रोध में आ गए और वहीं मूर्ति रख दी। जैसे ही मदार का स्पर्श पृथ्वी से हुआ पृथ्वी फट गई और वह अंदर चला गया। वहां से वट वृक्ष निकला जो आज भी विद्यमान है।
विज्ञापन

सर्वप्रथम 1999 में जिला प्रशासन की ओर से जब थोड़ा पैसा दिया गया था तो चबूतरा बना था। बाद में 2012 में पूर्व विधायक स्वर्गीय मलिक कमाल यूसुफ ने मुख्य सड़क चौखड़ा में एक गेट बनवाया था। हालांकि, 2010 के दशक में इस पर्यटन स्थल का रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें