ढेबरूआ। शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि सात सितंबर रविवार को खग्रास चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र व कुंभ राशि पर लगने वाला यह चंद्रग्रहण अग्निमंडल में लग रहा हैं। पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र में ग्रहण का होना कष्टप्रद होता है।
दिलीप कुंमार ने बताया कि चंद्र ग्रहण का स्पर्श रात 9:57 से खग्रास प्रारंभ और चंद्र ग्रहण का मध्य समय 11:42 पर और मोक्ष देर रात 1:27 मिनट पर होगा। ग्रासमान 16 अंगुल 25 व्यंगुल हैं। इसके सूतक का प्रारंभ दोपहर दिन में 12:57 से प्रारंभ हो जाएगा और रात 9:57 से ग्रहण का प्रारंभ हो जाएगा। चंद्रमा थोड़ा-थोड़ा ढकना प्रारंभ होगा और खग्रास ग्रहण होने से रात 11:01 मिनट पर पूरा ढक जाएगा और देर रात 12:24 तक पूरा चंद्रमा ग्रहण के कारण ढका ही रहेगा।
रात्रि 12:24 मिनट के बाद धीरे-धीरे चंद्रमा दिखाना शुरू होगा और रात्रि 1:27 मिनट पर मोक्ष होकर पूरा चंद्रमा दिखाई देने लगेगा।