मथौली। कस्बा के किसान इंटर कॉलेज के खेल परिसर में चल रही मथौली क्रिकेट कप प्रतियोगिता के छठे दिन शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें कपिलवस्तु की टीम को हराकर लोहेपार की टीम फाइनल में जगह पक्की कर ली।
मथौली नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। सबसे पहले लोहेपार और हेतीमपुर की टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहेपार की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 158 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेतीमपुर की टीम 148 रन ही बना सकी। इस तरह लोहेपार की टीम ने 10 रन से मैच जीत लिया।