फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भरत मिलाप, शूर्पणखा प्रसंग, खर-दूषण वध व सीता हरण के प्रसंग का सजीव मंचन

Sun, 22 Nov 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपुर के पुरानी बाजार में चल रहे रामलीला में छठवें दिन जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
विज्ञापन

शाहपुर। श्रीरामलीला समिति शाहपुर पुरानी बाजार के तत्वावधान में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में शुक्रवार की रात कलाकारों ने भरत मिलाप, शूर्पणखा प्रसंग, खर-दूषण वध व सीता हरण के प्रसंगों का सजीव मंचन किया। मंचन इतना प्रभावशाली था कि पंडाल में मौजूद सैकड़ों दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
रामलीला का शुभारंभ चित्रकूट में भगवान श्रीराम और भरत के मिलन के मार्मिक दृश्य से हुई। भरत का अपने बड़े भाई के प्रति अटूट प्रेम और राम की चरण पादुकाओं को सिर पर रखकर अयोध्या लौटने के दृश्य ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। इसके पश्चात पंचवटी प्रवास के दौरान शूर्पणखा प्रसंग और लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटने के दृश्य का जीवंत अभिनय किया गया। आगे की लीला में रावण की ओर से साधु का वेश धारण कर भिक्षा मांगने और माता सीता के हरण का प्रसंग देख दर्शक स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीता हरण के समय जटायु द्वारा रावण से किए गए युद्ध के दृश्य पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। इसी के साथ रामलीला कार्यक्रम रात्रि विराम हो गया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष मुकेश अग्रहरी, तिलकराम साहनी, अशोक जैसवाल, विजय सहानी, गंगाराम यादव आदि लोग मौजूद रहे। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि अगले दिन लंका दहन और रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें