फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चौपाल के जरिए पढ़ाया कानून का पाठ

Wed, 05 Aug 2026 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मिशन शक्ति के तहत अलग-अलग थाने की पुलिस ने चौपाल लगाकर दी कानून के बारे में जानकारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत बांसी, मिश्रौलिया और उसका बाजार थाने की पुलिस ने बुधवार को अपने-अपने क्षेत्र के गांव में चौपाल लगाई। इसके जरिये महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर दिए और जरूरत पड़ने पर कॉल करने पर पुलिस के मौके पर पहुंचकर सहयोग करने की बात कही।
बांसी मृत्युंजय पाठक की अगुवाई में थाने की टीम ने नगर के पंतनगर में चौपाल का आयोजन किया। इसमें महिलाओं, बालिकाओं को नए कानून, साइबर अपराध सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। इसी प्रकार उसका एसओ संतोष कुमार तिवारी की अगुवाई में टीम ने कस्बा उसका के अलग-अलग वार्ड में चौपाल का आयोजन किया। इसमें पुलिस ने घरेलू हिंसा के प्रति आवाज उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही टीम ने सरकार की ओर से चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल और महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराया। वहीं, मिश्रौलिया एसओ मनोज कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई वाली टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं को महिला सशक्तीकरण, एंटीरोमियो अभियान और साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों-112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101अग्निशमन सेवा आदि के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें