सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायत साड़ीकला व ग्राम पंचायत जोगिया बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका को देखा। विद्यालय में पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष उपस्थित कम पाया गया। बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थिति बढ़ाने के लिए ग्राम भ्रमण करने के निर्देश दिया गया। विद्यालय में एमडीएम बनाया गया है। परंतु बुधवार को निर्धारित दूध का वितरण नहीं किया गया। इस संबंध में इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि निर्धारित तिथि को फल व दूध वितरित किया जाए। बच्चों को ड्रेस, किताब, जूता मोजा आदि क्रय करने के लिए अभिभावकों को जागरूक करें। इसी क्रम में जोगिया बुजुर्ग विद्यालय परिसर में नवनिर्मित आंगनबाडी भवन का निरीक्षण किया गया। बीडीओ को निर्देशित किया कि सभी कार्य पूरा कराकर शीघ्र हस्तांतरित कराना सुनिश्चित करें।