फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नकली शैक्षिक प्रमाणपत्र बनाने और बेचने के मामले में नेता गिरफ्तार

Sun, 24 Aug 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र बनाने के आरोप में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसवीपी) के नेता हरि प्रसाद कंडेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। लुंबिनी प्रांत के रुपनदेही पुलिस ने उसे चितवन से शनिवार को गिरफ्तार किया। उसे रूपनदेही लाया गया है, जहां पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पार्टी के केंद्रीय अनुशासन आयोग के कार्यवाहक प्रमुख रमाकांत रिमाल ने जारी बयान में कहा कि बागमती प्रांत प्रशिक्षण विभाग में कार्यरत हरि प्रसाद कंडेल ने अद्यतन कानूनों का उल्लंघन करते हुए नकली शैक्षिक प्रमाण पत्र छापने में शामिल होने पर पार्टी से निलंबित भी कर दिया है।
पुलिस ने बताया है कि फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाने और बेचने के आरोप में फिलहाल उसकी जांच चल रही है। इससे पहले रुपनदेही पुलिस ने बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी 25 वर्षीय अभिषेक यादव को त्रिभुवन विश्वविद्यालय सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया है कि कंडेल को यादव के खिलाफ जांच के दौरान दिए गए बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कंडेल के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें