इटवा में बरामद पटाखे की जानकारी करते पुलिस। स्रोत विज्ञप्ति
इटवा। इटवा कस्बे के डुमरियागंज मार्ग पर शुक्रवार को पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां ले जाना था, इसकी जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, इटवा पुलिस को डुमरियागंज मार्ग पर पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पटाखों को बरामद कर थाने पहुंचाया। हालांकि, बरामद पटाखों की मात्रा, उनके भंडारण की अनुमति और संबंधित व्यक्ति के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।
इस संबंध में एसओ अनिल कुमार दुबे ने पटाखों की बरामदगी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वह बाहर हैं। वहीं, एसआई हरिओम कुशवाहा ने मामले में जांच चलने की बात कही।