फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इटवा के 15 और डुमरियागंज के 28 गांवों में अर्जन की कार्रवाई पूरी

Sat, 07 Nov 2026 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन और गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन

- किसानों को मुआवजे का इंतजार
सिद्धार्थनगर। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन और गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे परियोजना के भूमि अधिग्रहण कार्यों में तेजी लाने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को अधिकारियों ने दोनों परियोजनाओं की समीक्षा कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के लिए इटवा तहसील के 15 और डुमरियागंज के 28 गांवों में भूमि अर्जन संबंधी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। अब किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश ने बताया कि एक्सप्रेसवे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 3ए के तहत सात मई 2026 को गजट प्रकाशन हो चुका है। एनएचएआई से प्रभावित गाटों और किसानों के नामों का प्रस्ताव मिलने के बाद तहसील स्तर पर अभिलेखों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद धारा 3डी की अधिसूचना प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

अधिसूचना के बाद भूमि का स्थलीय सत्यापन कर अवार्ड घोषित किया जाएगा। खातेदारों के अंश निर्धारण के बाद पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

रेलवे परियोजना का भी हो रहा सत्यापन
खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन के लिए प्रभावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण और भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इसके बाद खसरा-खतौनी, जोतबही और बंदोबस्त 41 व 45 के अभिलेखों की जांच होगी। खातेदारों के अंश निर्धारण और बैंक खातों का विवरण मिलने के बाद मुआवजा भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


इन गांवों में पूरी हुई कार्रवाई
इटवा तहसील के मानादेई, लक्ष्मणपुर मय बल्लीजोत, बहादुरपुर, वीरपुर उर्फ बेलदारजोत, बिड़रा, गोपीजोत उर्फ शंकरजोत, देवभरिया, खुरहरबंदी, दुफेड़िया, पेदानानकार, महुआ पाठक, मटेसरानानकार, गोल्हौरा, मनखोरियाकोट और बनगवा जेएमएस में भूमि अर्जन की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। डुमरियागंज तहसील के बेतनार मुस्तहकम, बेतनार एहतमाली, पुरैना, केशवाजोत मुस्तहकम, रमवापुर जगतराम, डोसरका, कटारिया पांडेय, भड़रिया, पिपरा कानूनगो, मल्हवार, चिताही, कमहरिया, जीवांराई, रमवापुर राउत, चैनिया, पड़िया, सरोथर कठौतिया, कठौतिया गोकुल, हरनाखुरी, महतिनिया खुर्द, महतिनिया बुजुर्ग, बेनीनगर, अकोल्हिया, मिश्रौलिया शिवदासपुर, धौरहरा मय प्रसादीखास, लटेरा, होलियापुर खुर्द बुजुर्ग और मेह्नौवा जेएमएस शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें