फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेघनाद के शक्तिबाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण, रामदल में छाया शोक

Sat, 07 Nov 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी चाफा में रामलीला के दौरान मेघनाद के शक्तिबाण से मूर्छित लक्ष्मण और व्याकुल भगवान श्रीराम
विज्ञापन
बढ़नी चाफा में शक्ति प्रसंग के मार्मिक दृश्य ने दर्शकों को किया भावुक
विज्ञापन


डुमरियागंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा के रामदीन जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में आदर्श श्रीरामलीला समिति की ओर से चल रही रामलीला में बीती शुक्रवार की रात मेघनाद शक्ति प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। कलाकारों ने युद्ध के रोमांचक दृश्य और मार्मिक संवादों से रामायण के इस प्रसंग को जीवंत कर दिया।

लंका में भगवान श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध चल रहा है। इसी दौरान मेघनाद युद्धभूमि में पहुंचकर लक्ष्मण को ललकारता है। दोनों के बीच भयंकर युद्ध छिड़ जाता है और देखते ही देखते रणभूमि बाणों की वर्षा से गूंज उठती है। लक्ष्मण के पराक्रम से परेशान मेघनाद अंत में शक्तिबाण का प्रयोग करता है। शक्तिबाण सीधे लक्ष्मण को लगता है और वह मूर्छित होकर रणभूमि में गिर पड़ते हैं। भाई को अचेत देखकर भगवान श्रीराम व्याकुल हो उठते हैं और उन्हें अपनी गोद में लेकर विलाप करने लगते हैं। लक्ष्मण की हालत देखकर पूरी वानर सेना में मायूसी छा जाती है। इसी बीच वैद्य सुषेण लक्ष्मण के उपचार के लिए संजीवनी बूटी लाने की सलाह देते हैं। इस मार्मिक प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रामनिवास यादव, नगर अध्यक्ष धर्मराज वर्मा, अमित कुमार गुप्ता, ध्रुवराज वर्मा, राजकुमार गुप्ता, रामकुमार कसौधन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें