जोगिया। क्षेत्र के नगरा गांव में सफाईकर्मी की मनमानी ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। गांव में बनी नालियां गंदगी से पटी हुई हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र के अक्सर माफी गांव के लोगों को मजबूरन सार्वजनिक नाली को खुद साफ करना पड़ रहा है। गांव के दुर्गेश सिंह, दयाशंकर, उमेश, राजाराम, पंकज कुमार, रामपाल, अजय कुमार, शिव नारायण ने बताया कि गांव में तैनात सफाईकर्मी हर दिन आते हैं और कही कही पर साफ कर देते हैं और कुड़ला नाली से निकल कर नाली के बगल में रख देते हैं। ग्राम प्रधान के घर हस्ताक्षर बनाकर चले जाते हैं, जिसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की गई है।