फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 100, 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में कुसुमलता ने मारी बाजी

Thu, 27 Nov 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के आखिरी दिन कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बयारी की कुसुमलता ने शानदार प्रदर्शन किया। कुसुमलता ने 100, 400 मीटर की दौड़, और लंबी कूद में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

200 मीटर की दौड़ में आकाश ने पहला और मोहम्मद जीशान ने दूसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में विनोद मौर्य पहले और इदरीश दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में शिवम पहले व जगदीश दूसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक बालक वर्ग में शिवा को पहला और श्रवण को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में निधि मिश्रा पहले और कुसुमलता दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में कुसुमलता को पहला और शिवांगी को दूसरा स्थान मिला। खो-खो में पचपेड़वा की टीम ने बाजी मारी।
समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ की वजह से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। ऐसे खेलों के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें