नेफ्रोकटॉमी आपरेशन करने के बाद मौजूद स्वास्थ्य कर्मी। श्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बुधवार काे बस्ती जिले की एक महिला का पहली नेफ्रोकटॉमी ऑपरेशन कर पथरी से क्षतिग्रस्त महिला की लेफ्ट किडनी निकाल कर सफल ऑपरेशन किया। महिला पिछले छह महीने से लगातार इलाज के लिए भटक रही थी। सर्जन डॉक्टर सीबी पांडेय ने बताया कि बस्ती की रहने वाली जैनब खातून ने मंगलवार को ओपीडी में आकर अपनी समस्या बताई, अल्ट्रासाउंड में पता चला कि स्टोन ऊपरी मूत्र वाहिनी में फंस हुई थी, इससे पेशाब नहीं होने से किडनी भी खराब हो गई थी। उसे मेडिकल कॉलेज में तत्काल भर्ती कराया गया। उसके बाद बुधवार को ऑपरेशन करके मरीज की जान बचाई जा सकी। वर्तमान में मरीज की हालत में काफी सुधार है। ऑपरेशन के दौरान प्रो. जीएम शुक्ला, डॉ. सुधाकर कुमार गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. साैरभ चतुर्वेदी, डॉ. राम प्रकाश चौरसिया, डॉ. चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।