फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधिशासी अधिकारी ने किया गोशाला का निरीक्षण

Thu, 18 Dec 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत कपिलवस्तु में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया गया। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
ककरहवा। नगर पंचायत कपिलवस्तु में स्थित गोशाला का अधिशाषी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। जानवरों के रहने खाने के साथ साथ ठंड से बचाने के लिए किए गए उपायों का बारीकी से निरीक्षण कर कर्मचारियों को निर्देश दिए।अधिशासी अधिकारी ने निर्देश दिया कि गोशाला में 24 घंटे अलाव जलना चाहिए किसी भी जानवर को कोई दिक्कत न होने पाए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने पशुओं के डाॅक्टर को बुलाकर जानवरों को कीड़ी की दवा के साथ साथ बीमार जानवरों का इलाज करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि दिन में एक बार गोशाला का निरीक्षण करके जो भी कमियां दिखाई दें, उसे तत्काल दूर करें। लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ईओ नवीन सिंह ने बताया कि गौशाला में 100 से अधिक जानवर हैं। ठंड को देखते हुए अलाव की भी व्यवस्था की गई है। ठंड से बचने के लिए त्रिपाल की व्यवस्था की गई है। कर्मचारी दिन रात जानवरों की सेवा कर रहे हैं। जानवरों को खाने में भूसा, दाना, हरे चारे की व्यवस्था की जा रही है। जानवरों को ठंडक से बचाने के लिए त्रिपाल पन्नी से उनके रहने के स्थान को कवर करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें