फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : सजना है मुझे सजना के लिए

Tue, 07 Oct 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जयपुरिया और लहरिया साड़ी पहन कर व्रतधारी महिलाएं करेगी सोलह शृंगार
विज्ञापन

- करवा चौथ का व्रत करीब आने से तेज हुई साड़ियों, ज्वेलरी व पूजन सामग्री की खरीदारी
डुमरियागंज। पतियों के लिए रखे जाने पवित्र करवाचौथ व्रत को लेकर विवाहिताओं ने तैयारी तेज कर दी है। करवाचौथ व्रत पर्व को लेकर विभिन्न बाजारों में साड़ियों, ज्वेलरी (मंगलसूत्र ) और पूजन सामग्री की खरीदारी की जा रही है। सजने के लिए जयपुरिया और लहरिया साड़ी की खूब मांग है, जिसे पहन कर व्रतधारी महिलाएं सोलह शृंगार करेंगी।
करवाचौथ व्रत पर्व हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ 10 अक्तूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति (सुहाग) की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। चांद को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से पानी पीकर प्रसाद ग्रहण करती है। करवाचौथ वाले दिन विवाहित महिलाओं के सोलह शृंगार करने की परंपरा है, जिसको लेकर डुमरियागंज, बैदोलागढ़, शाहपुर, हल्लौर, बेवां, भवानीगंज, बयारा आदि स्थानों पर कपडे़, ज्वेलरी व पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाएं की भीड़ लग रही है। वह साड़ियों व ज्वेलरी के साथ ही पूजन सामग्री की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

-

स्पेशल साड़ी की डिमांड अधिक

डुमरियागंज नगर के बड़े कपड़ा व्यवसायी अनूप जायसवाल ने बताया कि उनकी दुकान पर करवाचौथ स्पेशल, जयपुरिया व लहरिया साड़ी उपलब्ध है। इन करवाचौथ स्पेशल साड़ियों की मांग अधिक है। साड़ियां एक से दो हजार में उपलब्ध है। व्यवसायी ने बताया कि अब जब करवाचौथ का व्रत करीब आ गया है, ऐसे में खरीदारी के लिए महिलाओं का समूह उमड़ने लगा है।
विज्ञापन



पूजन सामग्री के पैकेट की बिक्री हुई तेज

नगर में पूजन सामग्री का कारोबार करने वाले राजेंद्र अग्रहरि, गौतम, सुनील कुमार आदि ने बताया कि इस बार बाजार में करवाचौथ का स्पेशल पूजन पैकेट आया है। इसमे छलनी, करवा, प्लेट, गिलास और पूजन सामग्री जैसे अगरबत्ती, धूपबत्ती आदि शामिल हैं। इसकी खरीदारी खूब हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें