फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कपिया-कोड़रा मार्ग जर्जर उखड़ गई डामर से बनी सड़क

Thu, 22 Oct 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चिल्हिया क्षेत्र के कपिया से कोड़रा होते हुए जिला मुख्यालय तक जाने वाली सड़क मार्ग पूरी तरह जर्
विज्ञापन
चिल्हिया। कपिया से कोड़रा होते हुए जिला मुख्यालय तक जाने वाला करीब आठ किलोमीटर लंबा मार्ग जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ने से गिट्टियां बाहर निकल आई हैं।
विज्ञापन

इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
यह मार्ग कपिया, कपिया ग्रांट, बड़गो, भड़ेहर, भड़ेहर खालसा, पिपरा भड़ेहर, कपिया बुकनिहा और बसौनी समेत कई गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब छह वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत कपिया से कोड़रा तक सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क की हालत लगातार खराब होती गई।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गिट्टियां बिखरी होने और डामर उखड़ने से दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी होती है। मार्ग की बदहाली के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क की स्थिति का संज्ञान लेकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुनीराम प्रधान, मनीष, संतोष सिंह, निसार खान, अब्दुल मजीद, राजेंद्र प्रधान, राजेश नेता, संतलाल, चंद्रबली और दीपक मणि समेत अन्य ग्रामीणों ने भी सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें