फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार से शुरू होगा कपिलवस्तु महोत्सव, तैयारियां शुरू

Sat, 08 Nov 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में चार दिसंबर से शुरू होने वाले 16वें कपिलवस्तु महोत्सव, कृषि, पर्यटन एवं औद्योगिक प्रदर्शनी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य कपिलवस्तु की ऐतिहासिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

आयोजक संस्था बाणगंगा वेलफेयर सोसाइटी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि कृषि, उद्योग, पर्यटन और खेल में निवेश, युवाओं के हाथों सुनहरा सवेरा इस वर्ष के महोत्सव का प्रमुख नारा रहेगा। संस्था अब आंतरिक तैयारियों के साथ-साथ भौतिक संरचना निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।
सोसाइटी के अध्यक्ष राजकुमार खांण ने कहा कि यह आयोजन किसी व्यक्तिगत या प्रतिस्पर्धी हित के लिए नहीं बल्कि समग्र रूप से कपिलवस्तु की पहचान और समृद्धि के लिए एक अभियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें