- मिथिलेश राय को मिली शोहरतगढ़ की कमान, इटवा से संजय मिश्र गोल्हौरा भेजे गए
- जोगिया उदयपुर के अभय सिंह अपराध शाखा में
सिद्धार्थनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने नौ निरीक्षकों-उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। स्थानांतरण के तहत कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। वहीं एक निरीक्षक को गैर जनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त होने के लिए पुलिस लाइंस भेजा गया है।
स्थानांतरण के क्रम में निरीक्षक नवीन सिंह को शोहरतगढ़ से सिद्धार्थनगर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय को शोहरतगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक अनिल कुमार दूबे को इटवा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इटवा के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र को गोल्हौरा भेजा गया है।
मिश्रौलिया के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव को गैर जनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त होने के लिए पुलिस लाइंस भेजा गया है। कठेला समयमाता के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार को जोगिया उदयपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है। गोल्हौरा के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक रामदेव को मिश्रौलिया की कमान सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ उपनिरीक्षक नरायन लाल श्रीवास्तव को कठेला समयमाता का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जोगिया उदयपुर के थानाध्यक्ष अभय सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है।