फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में जूनियर डॉक्टर की बिगड़ी तबीयत, रेफर

Mon, 26 Oct 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संदिग्ध हालात में रविवार देर रात एक जूनियर डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई। परिजन और परिचित उन्हें थरौली स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। घटना को लेकर कुछ लोगों ने संदेह जताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है और जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर निवासी डॉ. परवेज खान मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले वह सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट (जेआर) के पद पर तैनात थे। करीब छह माह पहले उन्होंने मेडिकल कॉलेज से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद वह निजी अस्पताल में काम कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें थरौली स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उनके गले पर कसाव का निशान था और हृदय की धड़कन भी कम थी। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें