फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नदी में लगाई छलांग, बचाया गया

Wed, 20 Aug 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के योगमाया गांव के मंदिर के सामने बूढ़ी राप्ती नदी में परिवार से तंग हो कर जान देने के लिए नदी में कूद गया। पुलिसकर्मी और आसपास के लोगों की मदद से बचा लिया गया। व्यक्ति की पहचान चिंतामणि गुप्ता उम्र 74 निवासी कंदवा बाजार टोला उदयराजगंज थाना चिल्हिया है। चिंतामणि ने बताया कि उसकी तबीयत खराब रहती है और पैर का कूल्हा टूटा था, इसलिए वह बिस्तर से नहीं उठ पा रहे थे और परेशान हो गए थे। पुलिस टीम प्रदीप कुमार उपाध्याय, वीरेंद्र यादव, विकास सिंह, भुआल यादव मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से नदी से निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी जोगिया ले गए और वहां से थाने लेकर आए। थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सकुशल बचा लिया गया है।ू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें