फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्केप गेट के लिए पहुंची संयुक्त टीम

Tue, 04 Aug 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मछली सागर का निरीक्षण करते भारत और नेपाल की टीम। संवाद - फोटो : सर पर पट्टी एवं हाथ में प्लास्टर लगाकर विरोध करते सपा विधायक इंजी. सचिन यादव। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत नेपाल की संयुक्त टीम ने सोमवार को बर्डपुर क्षेत्र के महली सागर में स्थित स्केप पर गेट लगाने संबंधी मामले को लेकर मौके का निरीक्षण किया। दोनों देशों के सिंचाई विभाग से संबंधित टीम ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए मौके की हकीकत जानी और लोगों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन

मामले में एक सप्ताह बाद बैठक करने चर्चा करने और परियोजना संबंधी स्थितियों से जुड़ी सभी जानकारियां साझा करने को लेकर सहमति बनी। जेसीआईएफएम समिति की 15वीं बैठक से संबंधित महली सागर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसमें नेपाल और भारत जेसीआईएफएम के अधिकारी शामिल रहे। इसमें भारत की तरफ से सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर विकास कुमार सिंह व एससी सुरेंद्र मोहन वर्मा के नेतृत्व में नेपाल के सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ महली सागर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने नेपाल से आने वाले पानी को एकत्रित कर उसका खेतों की सिंचाई आदि उचित उपयोग करने पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें