राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी में एस आई आर कार्य का जायजा लेते संयुक्त सचिव और डीएम शिवशरणप्पा जीए
सिद्धार्थनगर। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव कुणाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) कार्य का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मिठवल ब्लॉक के राजकीय महाविद्यालय पंचमोहनी एवं प्राथमिक विद्यालय देवरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान सयुंक्त सचिव ने बीएलओ और अन्य कर्मियों से वार्ता की। उन्होंने निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, एसडीएम बांसी निखिल चक्रवर्ती उपस्थित रहे।