इटवा। गोल्हौरा थाने के सेहरी खुर्द में शनिवार की रात में घर के पीछे के दरवाजे को तोड़कर घर में घुसे चोरों ने डेढ़ लाख रुपये से अधिक धनराशि के जेवर और नकदी चुरा ले गए। इस संबंधन में पीड़ित ने एसओ गोल्हौरा को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय तहसील क्षेत्र के सेहरी खुर्द गांव निवासी घिराऊ ने बताया है कि शनिवार की रात हमारा परिवार रोजाना की तरह खा पीकर सोया हुआ था। भोर में आंख खुली तो घर के सारे सामान अस्त-व्यस्त थे और पीछे की तरफ लगा दरवाजा टूटा हुआ था। महिलाओं के अनुसार, 40 हजार रुपये नकदी गायब है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।