बढ़नी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलगहिया के राजस्व ग्राम मिश्रौलिया में सड़क पर बारिश से कीचड़ फैल गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीण इसमें गिरकर चोटिल भी हुए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्रों को हो रही है, जिन्हें रोज इसी गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि यह समस्या कोई नई नहीं, बल्कि कई सालों से चली आ रही है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन आज तक समाधान नहीं निकल पाया है। इससे लोगों में काफी रोष है।