शाहपुर। डुमरियागंज नगर के वार्ड नंबर दो आजाद नगर व वार्ड नंबर 14 कृष्णा नगर के सकरी गलियों में लोगों को चलना दूभर है। वार्ड की गलियों में जगह-जगह खुली नालियाें में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी नालियों पर ढक्कन नहीं लगवाया गया है। डुमरियागंज नगर के वार्ड नंबर 2 आजाद नगर से होकर वार्ड नंबर 14 कृष्णानगर जाने वाली गली में बनी सड़क के बीच नाली निर्माण हुआ था, लेकिन देखरेख के अभाव में जगह-जगह नालियों के ढक्कन टूट चुके हैं। वार्ड निवासी रमेश यादव, अमर यादव, शमसुद्दीन, बकरीदी आदि ने कहा नगर पंचायत से सड़क व नाली निर्माण के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन अबतक कोई काम नहीं हुई है।
इस संबंध में ईओ सचिन कुमार पटेल ने कहा मामला संज्ञान में आया है। शीघ्र इसका समाधान करा दिया जाएगा।