भनवापुर क्षेत्र के बिशुनपुर हरी में आयोजित संचार गतिविधि एवं माता बैठक में जानकारी देते अधीक्षक
- भनवापुर क्षेत्र में आयोजित संचार गतिविधि एवं माता बैठक में अधीक्षक ने दी जानकारी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र 30 गांवों में शुक्रवार को संचार गतिविधि के तहत माता बैठक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इसमें बीमारी से बचाव की जानकारी दी गई है। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बिशनपुर हरि तथा रोहावं बुजुर्ग में पहुंचकर माता बैठक में ग्रामीणों को गर्भावस्था के दौरान शीघ्र पंजीकरण करवाने के फायदे की जानकारी देती हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान प्रथम तिमाही में फोलिक एसिड का प्रयोग करें। दूसरे और तीसरे तिमाही में आयरन फोलिक एसिड और कैल्शियम की टैबलेट का इस्तेमाल जरूर करें। अधीक्षक ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान प्रोटीन युक्त भोजन जैसे दाल , दूध ,पनीर, अंडे, मछली तथा हरी सब्जी व फल का उपयोग करें। बीएमसी सूर्यदेव सिंह ने ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान कमलेश, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद तिवारी, एएनएम साधना सिंह, आशा बहू दुर्गावती, सुनीता, अमरावती, गायत्री आदि मौजूद रहीं।