फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लुंबिनी में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन शुरू, 67 देशों के विशेषज्ञ जुटे

Thu, 16 Oct 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लुम्बिनी में वैज्ञानिक गोष्ठी का प्रारंभ करते आयोजक। स्रोत विज्ञ​​प्ति
विज्ञापन
खुनुवां। भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में बुधवार से अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन शुरू हुआ। हेरिटेज कंजर्वेशन सोसाइटी नेपाल की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में 67 देशों के 200 से अधिक विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन बृहस्पतिवार को लुंबिनी प्रांत के उद्योग, पर्यटन और परिवहन मंत्री प्रचंड विक्रम ने उपाने ने किया। उन्होंने कहा कि शांति की भूमि लुंबिनी में यह आयोजन विश्व को नया संदेश देगा।
ई-कॉमस नेपाल के अध्यक्ष ज्ञानिन राय ने कहा कि यह सम्मेलन सांस्कृतिक विरासत संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। सम्मेलन में 260 में से 190 शोधपत्रों पर प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें आपदा, संघर्ष, शांति और विरासत संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन 19 अक्टूबर को विशेषज्ञ पैनल चर्चा और स्थल भ्रमण के साथ होगा। यह आयोजन लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय, लुंबिनी विकास निधि, पुरातत्व विभाग, ब्रिटिश काउंसिल, चीन सहित कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है। सम्मेलन में करीब 300 घरेलू और विदेशी प्रतिभागी, जिनमें शोधकर्ता, नीति निर्माता और अधिकारी शामिल हैं, भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें