फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ई-केवाईसी और फेस रिकग्निशन में तेजी लाने के निर्देश

Sat, 17 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। मिठवल बाल विकास परियोजना कार्यालय पर शुक्रवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए डिजिटल हाजिरी और ई-केवाईसी प्रक्रिया को समय से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि विभाग अब पूरी तरह डिजिटल तकनीक की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और लाभार्थियों के ई-केवाईसी कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया ताकि योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंच सके। बैठक के दौरान फेस रिकग्निशन सिस्टम को लेकर चर्चा हुई। बताया कि अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इसी तकनीक के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इससे कार्यों में पारदर्शिता आएगी। किसी भी समस्या आने पर तत्काल कार्यालय को सूचित करने को कहा। बैठक में मुख्य सेविकाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें