फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Sat, 31 Oct 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीओ ने डुमरियागंज थाने पर की अपराध समीक्षा गोष्ठी
विज्ञापन

- धनतेरस और दिवाली पर सतर्कता बरतने, पैदल गश्त बढ़ाने को कहा
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा ने शनिवार को थाना डुमरियागंज में विवेचकों के साथ अर्दली रूम और अपराध समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान आगामी धनतेरस और दिवाली के त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के साथ लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
सीओ ने पुराने मामलों और जनशिकायतों के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। उन्होंने साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूरी करने और आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गुंडा अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गोष्ठी में थाना क्षेत्र के विवेचक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें