फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मानक के अनुरूप समयबद्ध कार्य पूरा कराने के निर्देश

Tue, 04 Aug 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नौगढ़-सोहांस मार्ग पर ​स्थित निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन। स्रोत विज
विज्ञापन
- नौगढ़-सोहांस मार्ग पर चल रहे पुलिया निर्माण का कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

- एप्रोच मार्ग जल्द बनाकर आवागमन शुरू कराने के निर्देश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को नौगढ़-सोहांस मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को सभी कार्य मानक के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय पुलिया की छत की ढलाई का कार्य चल रहा था। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) कमल किशोर को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिया के साथ एप्रोच मार्ग का निर्माण भी शीघ्र पूरा कराकर आमजन के लिए आवागमन शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने और वहां आवश्यक संकेतक बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता कमल किशोर, अवर अभियंता लालचंद पटेल सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें