सिद्धार्थनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को लोहिया कलाभवन में बीएलओ का प्रशिक्षण हुआ। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि सभी बीएलओ अपने बूथ पर जिम्मेदारी से काम करें और किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में छूटने न दें।