फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

Thu, 22 Oct 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। मिशन शक्ति फेज-6.0 के द्वितीय चरण के तहत बृहस्पतिवार को पथरा बाजार पुलिस ने तुरकौलिया तिवारी स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के निर्देश पर पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, एंटी रोमियो अभियान और शक्ति दीदी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मोबाइल पर वीडियो दिखाकर भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों से बचाव के तरीके बताए। उन्हें गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए किसी भी तरह की असहज स्थिति या परेशानी होने पर चुप न रहने और तत्काल परिजन या पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अनजान लोगों से सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने की अपील की गई।
साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए पुलिसकर्मियों ने मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल सावधानी से करने की जानकारी दी। अनजान नंबरों से आने वाली कॉल, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन धोखाधड़ी और निजी जानकारी साझा करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें