फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऑटो रिक्शा की टक्कर से मासूम घायल, गंभीर

Tue, 06 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बा स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान के पास सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब दर्दनाक सड़क हादसे में छह साल का मासूम इब्राहिम (6) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह माता और पिता के साथ बाजार जा रहा था। परिजन इलाज के लिए उसे बलरामपुर लेकर चले गए।
विज्ञापन

घायल बालक की पहचान बिस्कोहर कस्बा के वार्ड नंबर 13 पं. दीनदयाल नगर निवासी रमजान चिड़िमार के पुत्र इब्राहिम (6) के रूप में हुई है। बच्चे के पिता रमजान ने बताया कि वह पत्नी और बच्चे के साथ बाजार जा रहे थे, तभी एक ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे सीएचसी इटवा रेफर कर दिया। परिजन उसे बलरामपुर लेकर चले गए। चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें