बांसी। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को महिला सशक्तीकरण, एंटी रोमियो और शक्ति दीदी अभियान और महिला साइबर अपराध सुरक्षा के क्रम में सेखुई में स्थित एक विद्यालय में गोल्हौरा थाना की पुलिस ने छात्राओं को जागरूक किया। एसएचओ राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम एसआई रणविजय सिंह, रणजीत यादव, बबिता सिंह ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन बारे में जानकारी दी।