फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मरीजों से ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी

Sun, 23 Aug 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी का डॉ. संजय दोहरे ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके इलाज और मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने लेबर रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रसव संबंधी व्यवस्थाओं, सफाई और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने मेडिकोलीगल रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की भी जांच की। रजिस्टर और अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर उन्होंने संतोष जताया।
डॉ. संजय दोहरे ने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ. अविनाश चौधरी, डॉ. प्रदीप वर्मा, फार्मासिस्ट रामसहाय वर्मा, अमृत, स्टाफ नर्स योगेंद्र समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें