फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कॅरिअर काउंसिलिंग में छात्राओं को दी गई जानकारी

Mon, 21 Sep 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पिपरसन में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध शैक्षिक और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी देते हुए कॅरिअर संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एमआईएस अभिषेक मिश्र, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. नेहा एवं थाना कपिलवस्तु के मिशन शक्ति प्रभारी एसआई रविंद्र ने छात्राओं को उनके रुचि और क्षमता के अनुसार भविष्य में कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों के चयन के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सत्र में विशेष रूप से पुलिस, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, आवश्यक शैक्षिक योग्यता, प्रतियोगी परीक्षाओं और इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक तैयारी के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने, नियमित अध्ययन करने और भविष्य के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राम शंकर, रत्नेश यादव, कांस्टेबल सुषमा, अमितेश, सुषमा, आस्था जायसवाल, विद्यालय वार्डन शशि कला त्रिपाठी व राजकुमारी पांडेय मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें