फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला अपराधों से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Thu, 22 Oct 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाने की मिशन शक्ति टीम ने मुस्लिम इंटर कॉलेज हल्लौर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्राओं को महिला अपराधों से बचाव, साइबर सुरक्षा, करियर मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं से किसी भी परेशानी की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल सहायता लेने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में बताया गया।
छात्राओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090 व 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और एंबुलेंस सेवा 108 के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें