फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र

Mon, 28 Sep 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। स्थानीय ब्लॉक सभागार में सोमवार को पांच दिवसीय सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही इटवा में पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और पात्र लोगों को उनका लाभ मिल सके। इसी उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए पांच दिवसीय सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इससे लोगों को योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ यह भी सुनिश्चित होगा कि पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहें।
विज्ञापन

शिविर में पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आंगनबाड़ी, इंडिया पोस्ट, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग और वन विभाग समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।
विधायक ने 28 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास के स्वीकृति पत्र और दो लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के आयुष्मान कार्ड के पत्र वितरित किए। कृषि विभाग की ओर से दो लाभार्थियों को पावर स्प्रे मशीन और पांच लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी दी गई। उत्कृष्ट कार्य के लिए बीबी राम जी की ओर से सत्यप्रकाश और टीए नित्यानंद श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह, पीडी अनिल सिंह, बीडीओ सर्वेश मोहन, सीएचसी अधीक्षक अमित कुमार चौधरी, एबीएसए प्रदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें