फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं को कानून की दी गई जानकारी

Tue, 03 Feb 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘’मिशन शक्ति’’ अभियान के तहत मंगलवार को डुमरियागंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के अरनी गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान महिला कांस्टेबलों ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हें महिला सशक्तीकरण, एंटी-रोमियो अभियान और साइबर अपराध सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इस दौरान 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें