डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के गौहनियाराज गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने जागरूकता संदेश प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा छह की छात्रा लक्ष्मी और लक्ष्मी यादव, कक्षा सात से शालू व हिमांशी और कक्ष आठ से साधना, अंकिता, प्रतिभा और शैल कुमारी ने समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों ने आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की। जिसे उपस्थित सभी लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर कुलदीप कुमार ने किया।