फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं को दी गई कानून के बारे में जानकारी

Fri, 02 Jan 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल लगाकर महिलाओं को कानून के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को उनके अधिकार बताए गए। साथ ही प्रेरित किया गया कि अगर अपराध के शिकार होते हैं तो बिना डरे आवाज को बुलंद करें। सदर थाना क्षेत्र के गांव के अलावा शहरी क्षेत्र में कोतवाल दुर्गा प्रसाद की अगुवाई में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। बहू-बेटी सम्मेलन लगाकर जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए। बताया गया कि उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं। वहीं, महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें