फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं- बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Sat, 03 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। मिशन शक्ति केंद्र का शनिवार को सीओ ने निरीक्षण किया। इसमें आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही शासन की ओर से चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर की महिलाओं और बालिकाओं को जानकारी देकर जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज और मिशन शक्ति केंद्र के अधिकारीगण और कर्मचारीगण की मीटिंग की गई और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश निर्देश से अवगत कराया गया। मिशन शक्ति केंद्र के रजिस्टरों के रख-रखाव, प्रविष्टियों को पूर्ण करने तथा महिला कर्मचारियों द्वारा बीट में भ्रमण करने और समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, छोटेलाल, मनोज कुमार पटेल, मीरा वर्मा, अभिनय उपाध्याय, रामनिरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें