पथरा। दिसंबर के पहले दूसरे सप्ताह की शुरुआत होने के साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी। सोमवार सुबह बार घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोर से ही कोहरे का असर दिखा और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह नौ बजे तक सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और उन्हें हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। लोग घरों से सुबह बहुत जरूरी काम पड़ने पर ही निकले जबकि घने कोहरे के कारण अधिकांश स्कूली गाड़ियां बच्चों को लेने लेट से पहुंची मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। रात और सुबह में कोहरा छाया रहेगा, दिन चढ़ते कोहरा छंट जाएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी।