सिद्धार्थनगर। सोलर पंप के लिए कृषकों को कृषि विभाग के पोर्टल के वेबसाइट पर 26 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है। 15 दिसंबर 2025 तक विभागीय वेबसाइट https:/upagriculture.up. gov.in/ पर अनुदान पर सोलर पंप के पाने के लिए बुकिंग कराई जा सकती है। यह जानकारी उपनिदेशक कृषि राजेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयन होने के उपरांत कृषक अंश की धनराशि एक सप्ताह के अंदर किसी भी इंडियन बैंक की शाखा में जमा करनी होगी। अन्यथा कृषक का चयन खुद ब खुद निरस्त हो जाएगा।